{"_id":"6390d507fed6cb2cc85bd644","slug":"to-say-that-the-road-is-pothole-free-the-journey-is-going-on-with-hiccups-khalilabad-news-gkp4600969186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कहने को सड़क गड्ढा मुक्त, हिचकोले खाते हो रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कहने को सड़क गड्ढा मुक्त, हिचकोले खाते हो रहा सफर
विज्ञापन
पटखौली से कलेक्ट्रेट जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे।
- फोटो : KHALILABAD
कहने को सड़क गड्ढा मुक्त, हिचकोले खाते हो रहा सफर
जिले में करीब 100 किलोमीटर सड़कें गड्ढा मुक्त करने का दावा
संतकबीनगर। शासन के निर्देश पर जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा लोक निर्माण विभाग कर रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि जिन सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कहीं जा रही है, उस पर भी यात्रा करना मुश्किल है। यात्रियों को हिचकोले खाते हुए सफर पूरा करना पड़ रहा है।
शासन के निर्देश पर नवंबर में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया गया। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि जिले में करीब 100 किलोमीटर सड़कें गड्ढा मुक्त की गई हैं। अतिवृष्टि व बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की सड़कें भी गड्ढा मुक्त की गई हैं, लेकिन दावे के इतर सड़कें बदहाल हैं।
खलीलाबाद शहर में विधियानी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में मिट्टी डालकर भर दिया गया है। ऐसी ही स्थिति खलीलाबाद से मुखलिसपुर जाने वाली सड़क की है। सड़क पर आधा अधूरा कार्य हुआ है। बीच-बीच में बड़े- बड़े गड्ढे बने हुए हैं। गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं।
विज्ञापन
नेदुला से पटखौली होकर विकास भवन को जोड़ने वाली सड़क भी गड्ढों में तब्दील है। इस सड़क से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर निवासी सुजीत कुमार, संजीव सिंह आदि ने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर दी गई है।
...
कोट
शासन के निर्देश पर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है। यदि कहीं पर दिक्कत है तो उसे ठीक करा दिया जाएगा।
रामजीत प्रसाद, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी