{"_id":"679e644e57be5661ef0d22fc","slug":"to-get-the-encroachment-removed-someone-is-running-for-a-ration-card-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127936-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कब्जा हटवाने तो कोई राशन कार्ड के लिए लगा रहा दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कब्जा हटवाने तो कोई राशन कार्ड के लिए लगा रहा दौड़
Sat, 01 Feb 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील में फरियाद सुनते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व अन्य।
संतकबीरनगर। जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कोई जमीन से कब्जा हटवाने तो कोई राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए कई बार चक्कर काट रहा है। हर बार उसे आश्वासन मिल रहा है।
धनघटा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गायघाट गांव निवासी रामसमुझ 10वीं बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देने पहुंचे थे। रामसमुझ का कहना है कि उनकी जमीन पर गांव निवासी एक व्यक्ति 15 वर्षों से कब्जा किए हुए है। उस व्यक्ति को बेदखल करने के लिए 15 वर्षों से तहसील का चक्कर काट रहा हूं। 10वीं बार प्रार्थनापत्र संपूर्ण समाधान दिवस में देने आया हूं। इस बार भी आश्वासन मिला है।
इसी तरह से मेंहदावल तहसील में आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र के नंदौर बाजार निवासी रुकसाना लंबे समय से अंत्योदय कार्डधारक होने के बाद भी अपने तीन बच्चों का नाम राशनकार्ड में दर्ज नहीं करा पा रही है। कई माह से नाम दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुकी है।
विज्ञापन
उसके बाद भी राशन कार्ड में पति-पत्नी के नाम के अलावा बच्चों का नाम दर्ज नहीं हो पा रहा है। संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र 10 बार दे चुकी है। उसका कहना है कि अभी तक काम न होने से वह परेशान है। उसने प्रार्थनापत्र देकर नाम दर्ज कराने की मांग की है। ि