फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   To expedite the registration of smart phones

स्मार्ट फोन के पंजीकरण में तेजी लाएं

Mon, 26 Dec 2016 11:47 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 26 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
 To expedite the registration of smart phones
d - फोटो : getty images
मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से स्मार्ट फोन के रजिस्ट्रेेशन की हकीकत जानी और डीएम को स्मार्ट फोन के रजिस्ट्रेशन में तेजी जाने का निर्देश दिया। दो लाख लोगों के रजिस्ट्रेशन लक्ष्य के सापेक्ष अब तक सिर्फ 85 हजार पंजीयन हो पाए हैं। बाद में डीएम सुरेश कुमार ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागवार रजिस्ट्रेशन कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसे हर हाल में 31 दिसंबर तक कार्य पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


डीएम ने अधिकारियों को स्मार्ट फोन योजना के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डीआईओएस, बीएसए, डीएसओ, डीपीआरओ डीपीओ, सीडीपीओ, सीएमओ, लेखपाल, होमगार्ड विभाग समेत अन्य विभाग अपने अपने विभागों से संबंधित कर्मचारियों में स्मार्ट फोन के रजिस्ट्रेशन को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार करें। इसके साथ ही उनकी बैठके बुला कर योजनाओं के बारे में जानकारी देें तथा उनके बच्चे या स्वयं अगर वे पात्रता की सूची में है तो वे अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।
विज्ञापन


डीएम ने विभागवार लक्ष्य निर्धारित किया। जिसमें डीआईओएस और बीएसए को 20-20 हजार, डीएसओ को आठ हजार, डीपीआरओ को दस हजार, डीपीओ को सात हजार, स्वास्थ्य विभाग को 15 हजार, विकास विभाग को 45 हजार, होमगार्ड विभाग को दो हजार, राजस्व विभाग को चार हजार, सहित अन्य विभागों को इस योजना में पात्र लाभार्थियों को पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिया है। बैठक में एडीएम सत्येंद्र नाथ शुक्ल, सीडीओ लाल जी यादव, पीडी अनिल कुमार पांडेय, सीएमओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, डीडीओ रमेश चंद्रा, डीआईओएस एस के ओझा, बीएसए गजराज यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी लाल जी शुक्ल आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed