{"_id":"5723ab464f1c1b0679a91b40","slug":"to-effectively-inhibitory-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावी ढंग से करें निरोधात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावी ढंग से करें निरोधात्मक कार्रवाई
sant kabir nagar
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी लक्ष्मी नारायन ने विवेचना में गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में डीआईजी लक्ष्मी नारायन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को ड्रिल कराई। उसके बाद पुलिस लाइन का भ्रमण करके हाल जाना। जहां जो कमियां दिखी,उसमें सुधार किए जाने की हिदायत दी। उसी कड़ी में थानाध्यक्षों के साथ मीटिंग कर अपराध नियंत्रण का गुर सिखाया। शाम को कोतवाली का मुआयना भी किया। अभिलेखों के रख रखा की स्थिति देख कर उसमें और सुधार किए जाने की जरुरत जताई। साफ - सफाई व्यवस्था पर प्रसंनता जाहिर की।
डीआईजी ने पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया और गुणवत्ता पर ध्यान दिए जाने पर जोर दिया। बैरक,मेस को भी देखा। भोजन की गुणवत्ता अच्छा पाए जाने पर खुशी जाहिर की। परिवहन शाखा, शस्त्रागार, स्टोर रुम को भी देखा। अंडर ट्रेनिंग दरोगाओं से वार्ता की और उन्हें कानून की अच्छी जानकारी दिए जाने की जरुरत जताई। पेंशनरों के साथ भी बैठक कर उनकी समस्यांए सुनी। बाद में थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। वर्ष 2015 की लंबित विवेचनाओं को पूर्ण किए जाने का निर्देश् दिया। विवेचना में गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा।
निरोधात्मक कार्रवाई तेजी के साथ की जाए और कोरम पूर्ति न की जाए। गुंडा ,गैंगेस्टर,110 जी, जिला बदर घोषित अपराधियों की निगरानी कराए जाने का एसपी को निर्देश दिया। शाम को डीआईजी ने कोतवाली खलीलाबाद का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख रखाव को हाल जाना और कमिया पाएं जाने पर सुधार का निर्देश दिया। साफ- सफाई बेहतर पाए जाने पर कोतवाल को शाबासी दी। इस दौरान एसपी शैलेष कुमार पांडेय, एएसपी अशोक वर्मा,सीओ आर के सिंह,कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।