{"_id":"6776d5b3199f0bf4760f6a5d","slug":"till-now-only-10-percent-farmer-registration-has-been-done-instructions-to-speed-it-up-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-126476-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अभी तक सिर्फ 10 प्रतिशत हुई फार्मर रजिस्ट्री, तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अभी तक सिर्फ 10 प्रतिशत हुई फार्मर रजिस्ट्री, तेजी लाने के निर्देश
Thu, 02 Jan 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय में हुई। इसमें डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अभी तक 2,10,221 लक्ष्य के सापेक्ष 19,353 फार्मर रजिस्ट्री हुई है, जो 10 प्रतिशत है। यह कार्य चार तरीके से हो रहा है, जिसमें जनसुविधा केंद्र, किसान द्वारा, सहायक अधिकारी और कैंप मोड़ में राजस्व विभाग, कृषि विभाग व पंचायत विभाग द्वारा किया जा रहा है। डीएम ने जनपद के जिला प्रबंधक जन सुविधा केंद्र को प्रत्येक दिवस कुल पांच से आठ हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए। सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रत्येक कर्मचारी को 10-10 किसान प्रत्येक दिवस करने के लक्ष्य दिए गए।
प्रत्येक कृषि कर्मचारी, पंचायत सहायक, प्रधान, सचिव एवं लेखपाल को प्रतिदिन यह कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिसकी प्रगति प्रतिदिन ब्लॉक एवं तहसीलवार की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम जयप्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एसडीएम खलीलाबाद शैलेश दुबे, एसडीएम मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम धनघटा अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।