फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tight security for Home Guard recruitment exam, policemen briefed

Sant Kabir Nagar News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा, पुलिसकर्मियों को किया गया ब्रीफ

Thu, 23 Apr 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tight security for Home Guard recruitment exam, policemen briefed
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले तलाशी ली जाए और किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री अंदर न जाने दी जाए। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक समय से पहले अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था संभालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, नकल कराने वाले गिरोहों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने तथा हर गतिविधि की सूचना कंट्रोल रूम को समय-समय पर भेजने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed