फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tight security arrangements for Holi; district divided into three zones and eight sectors

Sant Kabir Nagar News: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, तीन जोन व आठ सेक्टर बंटा जिला

Fri, 03 Apr 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements for Holi; district divided into three zones and eight sectors
संतकबीरनगर। जनपद में होली त्योहार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए जिले को तीन जोन व आठ सेक्टर एवं 56 सब सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध पुलिस प्रशासन की तरफ से किया गया है। 40 पीआरवी वाहन, तीन फायर टेंडर, एक प्लाटून पीएएसी, एक एपी गार्द और जिला मुख्यालय पर 11 क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही यातायात पुलिस के साथ ही एलआईयू की टीम भी भ्रमणकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करने का काम करेंगे। रूट डायवर्जन को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी तेज है। प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही खलीलाबाद शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध रहेगा। होली के त्योहार पर हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की तरफ से भी पूरी तैयारी हो चुका है। स्थानीय पुलिस के साथ ही सभी थाना क्षेत्र के लिए अलग से पुलिस प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

बखिरा व धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएससी को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात किया गया है। साथ ही कोतवाली खलीलाबाद, धनघटा व मेंहदावल थाना पर फायर टेंडर को मुस्तैद किया गया, जो किसी भी आपात स्थिति में मौके पर पहुंचकर अपना काम करेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी थाना क्षेत्र के लिए नौ निरीक्षक, 131 एसआई, 379 हेड कांस्टेबल, 62 महिला कांस्टेबल, 213 होमगार्ड व पीआरडी, आठ रिजर्व क्यूआरटी, 19 क्यूआरटी एवं एक प्लाटून पीएससी की ड्यूटी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस टीमें किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था संभालने का काम करेंगे। पुलिस टीम शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली है। किसी भी तरह के हुडदंग व बवाल की स्थिति पर संबंधित पर कठोरता से पुलिस पेश आएगी।

---------
जिले को तीन जोन व आठ सेक्टर एवं 56 सब सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है। इसके लिए 40 पीआरवी वाहन, 3 फायर टेंडर, एक प्लाटून पीएएसी, एक एपी गार्द और जिला मुख्यालय स्तर पर 11 क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। इसके साथ ही यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था संभालेगी। साथ ही एलआईयू की टीम हर परिस्थिति पर निगरानी करेगी।
-सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed