{"_id":"6776d62f043c8b0f6e07ba99","slug":"three-women-arrested-in-chain-snatching-in-kushinagar-khalilabad-news-c-7-gkp1046-796809-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चेन स्नेचिंग में तीन महिलाएं कुशीनगर में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चेन स्नेचिंग में तीन महिलाएं कुशीनगर में गिरफ्तार
Thu, 02 Jan 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
रामकोला (कुशीनगर)। कस्बे के विश्व दर्शन मंदिर में बुधवार को नव वर्ष के मौके पर घूमने आईं महिलाओं के गले से कुछ महिलाओं ने चेन खींच ली। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने स्नेचिंग करने वाली तीन महिलाओं को पकड़ लिया।
रामकोला क्षेत्र के रामपुर बगहा निवासी गुड़िया देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नव वर्ष के मौके पर परिवार के लोगों के साथ बुधवार को रामकोला स्थित विश्व दर्शन मंदिर में घूमने आईं थी। शाम करीब पांच बजे उसके गले से मंगलसूत्र किसी ने खींच लिया। आरोप लगाया कि उनके पीछे तीन अन्य महिलाएं घूम रहीं थी।
उन्होंने पीछे घूम रही महिलाओं पर मंगलसूत्र व चेन स्नेचिंग करने का संदेह जताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी महिलाएं जनता काॅलेज के पास से पकड़ ली गईं।
विज्ञापन
महिलाओं के पास से स्नेचिंग किए आभूषण बरामद हुए। इनकी पहचान संतकबीरनगर निवासी मंजू देवी, बखिरा क्षेत्र के बंधवा निवासी शांति देवी और सुनीता के रूप में हुई है। एसएचओ आनंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी महिलाएं अपना जिला छोड़कर दूसरे जिलों के भीड़भाड़ वाले इलाके में घटनाओं को अंजाम देती हैं।