{"_id":"686eb31a7e645cc61603b08f","slug":"three-transformers-burnt-one-by-one-in-mahuli-town-power-supply-stopped-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-135283-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महुली कस्बे में एक-एक कर जले तीन ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महुली कस्बे में एक-एक कर जले तीन ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति ठप
Wed, 09 Jul 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
महुली कस्बे में जला हुआ ट्रांस्फार्मर ।
संतकबीनगर। उमस भरी गर्मी के बीच जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। महुली कस्बे में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए तीन ट्रांसफार्मर एक-एक कर जल गए हैं। इसके चलते बिजली की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है। दूसरी तरफ शहर के औद्योगिक क्षेत्र फीडर से जुड़े गांवों में भी गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। बुधवार देर शाम तक महुली कस्बे में की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
जिले में शहर से लेकर देहात तक मंगलवार की रात बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कहीं ट्रांसफार्मर जल गए तो कहीं लोकल फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर के कई मोहल्ले में आपूर्ति रही गुल। इसके साथ ही महुली, गिरधरपुर आदि क्षेत्र के उपभोक्ता रहे बिजली न रहने से परेशानी झेलने को मजबूर हुए। बिजली की बदहाल व्यवस्था का आलम यह है कि महुली कस्बे में मंगलवार की रात करीब 12 बजे दक्षिण चौराहे पर विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत निगम के जिम्मेदारों को पहले भी अवगत करवा चुके थे कि ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव हो रहा है, लेकिन जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जिसका परिणाम रहा कि मंगलवार की देर रात ट्रांसफार्मर में आग लग गई। यहां पर एक के ऊपर एक तीन ट्रांसफार्मर लगाया गए हैं, तीनों ट्रांसफार्मर जल गए हैं। जिससे पूरे क्षेत्र में विद्युत सप्लाई ठप पड़ गई।
विज्ञापन
इस ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने की वजह से अक्सर गड़बड़ी आती रही है। इस क्षेत्र के निवासी अमरनाथ, इंद्रजीत यादव, विनोद कुमार आदि ने बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि के लिए कदम नहीं उठाया गया। शाम के पांच बजे तक न तो ट्रांसफार्मर बदले गए और न ही बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई इंतजाम किए गए। ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिला मुख्यालय पर भी कई मोहल्लों में ठप रही बिजली आपूर्ति
जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए बडे़-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन मंगलवार की रात में औद्योगिक क्षेत्र फीडर से जुड़े क्षेत्रों में गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे मेंहदावल बाईपास, अंसार टोला, बरई टोला, सरौली, मैलानी, बड़गो सहित बघौली क्षेत्र के उतरावल आदि क्षेत्रों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। हालांकि सुबह करीब नौ बजे गड़बड़ी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसके साथ ही स्टेशन पुरवा के पास तार टूटने से इस क्षेत्र के लोगों को भी पूरी रात उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। गायत्री मंदिर के पास ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद मोबाइल ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। शहर के मेंहदावल बाईपास निवासी प्रेम चंद्र, राकेश कुमार, बड़गो निवासी राहुल आदि ने बताया कि पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही।
-- -- -- -- -- -- --
ओवरलोड व बारिश के चलते आई समस्या
इस समय उमस भरी गर्मी पड़ रही है। जिसके कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है। इसके चलते ट्रांसफार्मरों में गड़बड़ी आ रही है। साथ ही बारिश का मौसम में लोकल फाल्ट की समस्या है। विद्युत निगम के पास कुल 10 मोबाइल ट्रांसफार्मर उपलब्ध है। प्रतिदिन औसतन सात ट्रांसफार्मर गड़बड़ी के चलते खराब हो रहे हैं। उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल रखने का प्रयास हो रहा है। मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रोंं में कुल आठ ट्रांसफार्मरों को बदला गया है। ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे में बदलने का निर्देश है। इसका पालन किया जा रहा है।
कोट
बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इधर उमस भरी गर्मी के चलते समस्या आ रही है। महुली में जो ट्रांसफार्मर जले हैं, उन्हें जल्द ही बदलवा कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। खलीलाबाद कस्बे में जहां पर भी गड़बड़ी आई थी, उसे दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम