{"_id":"66c7a20bb2e05578e50cab14","slug":"three-thousand-families-have-been-struggling-with-the-problem-of-roads-and-drains-for-10-years-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-119585-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 10 वर्ष से सड़क-नाली की समस्या से जूझ रहे तीन हजार परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 10 वर्ष से सड़क-नाली की समस्या से जूझ रहे तीन हजार परिवार
Fri, 23 Aug 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
-कीचड़ से सराबोर हुई सड़क, मुश्किल हुआ आवागमन
-राजकीय बालिका महाविद्यालय की छात्राएं भी झेल रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के मैलानी वार्ड में 10 वर्ष से लोग सड़क व नाली की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश में पानी जमा होने के कारण हालात और भी बदतर हो गए हैं। रास्ते पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गया है। इसमें वाहन तो दूर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा बन सकती है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन आंख मूंदे है।
शहर के मैलानी मोहल्ले में सरयू नहर से होकर नई कालोनी और राजकीय बालिका महाविद्यालय आने-जाने के लिए सड़क है। यह सड़क दस वर्ष से बदहाल पड़ी है। वर्तमान में सड़क पूरी तरह से टूट गई है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में पानी भरा हुआ है। साथ ही सड़क कीचड़ से सराबोर हो गई है। जिसके कारण आना-जाना मुश्किल हो गया है।
कारण यह है कि मार्ग पर कीचड़ दलदल के रूप अख्तियार कर लिया है। इस समस्या को लेकर पिछले दिनों लोगों ने प्रदर्शन किया था। साथ ही सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद कुछ ईंट डालकर पालिका प्रशासन ने चुप्पी साध ली। वर्तमान में बारिश होने से इस मार्ग पर आना-जाना मुश्किल भरा हो गया है।
विज्ञापन
बोले मोहल्लेवासी
मैलानी मोहल्ले के नई काॅलोनी और राजकीय बालिका महाविद्यालय जाने वाला मार्ग कीचड़ से सराबोर है। इस मार्ग पर आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग की मरम्मत कराए जाने की जरूरत है।
- कुलदीप
मैलानी मोहल्ले के मार्ग के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। बारिश के मौसम के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बाद लोगों को इस समस्या से राहत मिल जाएगी।
- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद