फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three teams in search of thieves

Sant Kabir Nagar News: उचक्कों की तलाश में तीन टीमें

Tue, 17 Feb 2026 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three teams in search of thieves
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र स्थित गौसपुर के गायत्रीपुरम मोहल्ला में जेवरात उड़ाने के उचक्कों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं।
वे जेवर साफ करने के बहाने लगभग सात लाख रुपये की कीमत के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस को सीसीटीवी की जांच में बिहार नंबर की बाइक मिली है, जिसके आधार पर पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन

एसओ जयप्रकाश दूबे ने बताया कि गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी पीड़ित सोमेश पांडेय की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घर से बाहर बैठकर धूप सेक रही उनके घर की बुजुर्ग महिला एवं मोहल्ले की एक अन्य महिला को सोना साफ करने का झांसा देकर दो उचक्के सोने की एक चूड़ी, अंगूठी, कंगन, मंगलसूत्र 15 मिनट में वापस आने की बात कहकर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जांच के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं। पुलिस टीम ने मौके पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। इसमें बिहार नंबर की एक बाइक पाई गई है, जिससे प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि इस घटना में बिहार के आरोपी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed