फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three student leaders fainted, after treatment again sat on strike

Sant Kabir Nagar News: तीन छात्र नेता हुए बेहोश, इलाज के बाद फिर धरने पर बैठे

Sun, 03 Sep 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three student leaders fainted, after treatment again sat on strike
छात्र संघ चुनाव की मांग्ग को लेकर एचआरपीजी कालेज के गेट पर धरना देते छात्र इस दौरान एक छात्रा ब
एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कराने पर अड़े छात्र नेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे छात्र नेताओं में तीन छात्र नेता शनिवार को बेहोश हो गए। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ होने पर छात्र नेता फिर से धरने पर बैठ गए। छात्र नेताओं ने चुनाव की तिथि घोषित होने तक धरना जारी रखने की बात कही है।
एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज हो गई है। सोमवार को जिला प्रशासन की बैठक में छात्रसंघ चुनाव न कराने की बात सामने आई थी। उसके बाद छात्र नेता लगातार कॉलेज में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को छात्र नेता काॅलेज गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। शनिवार को 10 बजे के करीब धरने पर बैठे तीन छात्र नेता मनीष, महक सिंह और सदानंद यादव बेहोश हो गए। तीनों को चौकी इंचार्ज गोला बाजार राजेश मिश्र ने वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों छात्र नेता फिर धरने पर बैठ गए। छात्र नेता शुभम सिंह झम्मू ने कहा कि प्रशासन चुनाव कराए नहीं तो आर-पार की लड़ाई होगी। छात्रसंघ चुनाव छात्र हितों की रक्षा के लिए होता है। प्रशासन मनमानी कर रहा है। वह छात्रों के हितों की अनदेखी कर रहा है। इस दौरान बलिराम, शैलेंद्र सिंह, उज्ज्वल, राधा, अभिषेक सिंह, गोविंद यादव आदि छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
समर्थन में पहुंच रहे राजनीति दलों के नेता
एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र नेताओं के समर्थन में राजनीति दलों के लोग पहुंच रहे हैं। चार दिन पहले सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने वीडियो काॅल कर छात्र नेताओं का समर्थन किया था और कहा था कि अगर प्रदेश के किसी भी कॉलेज में चुनाव होगा तो एचआरपीजी कॉलेज में भी होगा। उसके बाद शुक्रवार को सपा नेता व पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे, सपा नेता जयराम पांडेय पहुंच गए और छात्र नेताओं की मांगो का समर्थन किया। उसके बाद शाम को भाजपा सांसद प्रवीण निषाद पहुंचे और चुनाव कराने का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed