फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three samples taken in surprise inspection, license of one suspended

Sant Kabir Nagar News: औचक निरीक्षण में लिए गए तीन नमूने, एक का लाइसेंस निलंबित

Tue, 12 Nov 2024 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three samples taken in surprise inspection, license of one suspended
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर ओवर रेटिंग एवं कालाबाजारी रोकने के लिए औचक छापामारी की। इस दौरान 11 दुकानों का निरीक्षण कर तीन नमूने लिए गए। एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के खाद की 11 दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन नमूने लिए गए है। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद करने के कारण शाकिर अली खाद भंडार का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि सभी दुकानदार ई-पास से उर्वरक वितरण कर रहे थे और सभी के यहां स्टॉक बोर्ड पर रेट लिस्ट लगी पाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed