फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three police personnel, including the Bakhira Station House Officer, suspended for negligence.

Sant Kabir Nagar News: लापरवाही पर बखिरा थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 15 Sep 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three police personnel, including the Bakhira Station House Officer, suspended for negligence.
संतकबीरनगर। पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने पर एसपी संदीप कुमार मीना ने बखिरा थाने के थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबित पुलिसकर्मियों में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक उमाशंकर तिवारी, उपनिरीक्षक सुरेश यादव और मुख्य आरक्षी कोमल प्रसाद शामिल हैं। दूसरी तरफ चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर एसआई दिलीप कुमार सिंह को बखिरा थाने का नया एसओ बनाया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी निलंबन आदेश में थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी पर महिला संबंधी अपराधों में तत्परता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित विधिक कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में अपेक्षित रुचि न लेने और कार्यों का समय से निस्तारण न करने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार थानाध्यक्ष द्वारा हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन, 60 और 90 दिन की विवेचनाओं के निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई में भी अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई गई। गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश, यक्ष एप पर आपराधिक सत्यापन और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर भी लापरवाही का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए मिशन शक्ति केंद्र के तहत एसओपी के अनुसार आयोजित किए जा रहे बहू-बेटी सम्मेलन समेत अन्य कार्यक्रमों में भी अपेक्षित रुचि न लेने को निलंबन की कार्रवाई का आधार बनाया गया है।
उपनिरीक्षक सुरेश यादव और मुख्य आरक्षी कोमल प्रसाद पर जनसुनवाई, महिला संबंधी अपराधों, निरोधात्मक कार्रवाई और बीट प्रणाली में रुचि नहीं लेने का आरोप है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि दोनों ने उच्चाधिकारियों की ओर से समय-समय पर चलाए जा रहे अभियानों में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई और जनता के साथ अमर्यादित व्यवहार किया।
इसके अलावा अपने क्षेत्र में होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं, विवादों और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सूचनाओं को समय से उच्चाधिकारियों और संबंधित थाने तक पहुंचाने में भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।
तीनों पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दंड एवं अपील) नियमावली के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में तीनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइंस संतकबीरनगर से संबद्ध रहेंगे। सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक रहेगी।
एसपी संदीप कुमार मीना ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधियों की निगरानी, बीट व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और संवेदनशील घटनाओं की रोकथाम के लिए पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। कर्तव्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

------------
दिलीप कुमार सिंह को मिला बखिरा थाने की कमान
एसपी संदीप कुमार मीना ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर एसआई दिलीप कुमार सिंह को बखिरा थाना की कमान सौंपा है। इसके साथ ही चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट ध्रुवनारायण यादव को चौकी प्रभारी काली जगदीश पुर, संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइंस से चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट, अमरनाथ यादव को पचपोखरी चौकी से चौकी प्रभारी तितौवा, प्रमोद कुमार पाठक को कोतवाली खलीलाबाद से चौकी प्रभारी पचपोखरी हरिकेश बहादुर सिंह को तितौवा से कोतवाली खलीलाबाद, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी गौसपुर से कोतवाली खलीलाबाद, देवव्रत शर्मा को पुलिस लाइंस से चौकी प्रभारी गौसपुर, ददन राय को चौकी बखिरा से चौकी प्रभारी राजेडीहा और शैलेंद्र सिंह को राजेडीहा से चौकी प्रभारी बखिरा बनाया गया है। इसके अलावा तीन हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल को उनके तैनाती स्थल से हटा कर अन्यत्र तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed