Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three people die in separate incidents

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

Wed, 11 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Three people die in separate incidents
संतकबीरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। बखिरा थाना क्षेत्र के कोपिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किशोर की जान चली गई, जबकि मगहर और खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पश्चिम ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर से उनके परिवारों में चीख-पुकार मच गई। तीनों घटनाओं की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं अज्ञात शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटा तक पहचान न होने पर पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-------
बुआ के घर मिठाई पहुंचाने जा रहे किशोर की हादसे में मौत, भांजा गंभीर
-दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दिवाली परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे गया। बुआ के घर मिठाई पहुंचाने जा रहे 16 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां कुछ ही देर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बघौली गांव निवासी विजय (16) पुत्र बेचू प्रसाद रविवार देर शाम दिवाली पर अपनी बुआ के घर मिठाई देने बाइक से तिघरा जा रहा था। बाइक पर उसका भांजा अनुभव भी था। दोनों कोपिया के पास पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अनुभव का उपचार शुरू कर दिया गया।

=---------
तीन भाइयों में सबसे छोटा था विजय
विजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम अजय है, जबकि दूसरा भाई सनी देओल मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करता है। विजय गांव में अपने पिता बेचू प्रसाद के साथ रहकर खेती के काम में हाथ बंटाता था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं लेकिन एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। उसकी मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी इस दर्दनाक हादसे से शोक की लहर दौड़ गई।
--------------

केस दो

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
-मगहर रेलवे स्टेशन के पश्चिम इस्लामनगर अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर रेलवे स्टेशन के पश्चिम इस्लामनगर अंडरपास के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेज दिया।

मगहर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे पीआरवी पुलिस के माध्यम से रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक की पहचान रिंकू चौहान (30) पुत्र बजरंगी चौहान निवासी मोहम्मदपुर कठार, थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। घटनास्थल मगहर रेलवे स्टेशन से पश्चिम करीब 20 मीटर की दूरी पर रेलवे पोल संख्या 530/27 के पास है। यह क्षेत्र जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में आता है।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना आरपीएफ और जीआरपी खलीलाबाद को दे दी गई थी। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सरोज प्रसाद मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा समेत अन्य विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
------------

केस तीन

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से पश्चिम डाउन लाइन पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।

सोमवार को गाड़ी संख्या-12566 चुरेब से खलीलाबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान डाउन लाइन पर किलोमीटर संख्या-539/40 के पास अज्ञात युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खलीलाबाद स्टेशन मास्टर की ओर से मेमो मिलने पर उपनिरीक्षक लाल बिहारी निषाद पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा और शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की। उसकी पहचान कराने के लिए उसका फोटो विभिन्न पुलिस एवं अन्य ग्रुपों में साझा किया गया है। पहचान न होने के बाद पुलिस ने शव को 72 घंटा के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed