फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three Kastuba schools will be rejuvenated with Rs 90 lakh

Sant Kabir Nagar News: 90 लाख से तीन कस्तूबा विद्यालयों का होगा कायाकल्प

Thu, 07 Mar 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 07 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three Kastuba schools will be rejuvenated with Rs 90 lakh
- डीएम ने सीएसआर के तहत जारी किया धन
विज्ञापन

- पहले चरण में हैंसर, नाथनगर और मेंहदावल कस्तूरबा विद्यालय शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के तीन कस्तूरबा विद्यालयों कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए डीएम ने सीएसआर फंड से 90 लाख रुपये जारी किए हैं। इससे विद्यालयों की मरम्मत के अलावा अन्य कार्य कराएं जाएंगे। साथ ही स्मार्ट कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी। कार्य कराने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी को सौंपी गई है।
जिले में सात ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बने हैं। सभी भवन काफी पुराने हो गए हैं और हर वर्ष कुछ मरम्मत का कार्य होता है। बघौली, खलीलाबाद, मेंहदावल, सांथा, सेमरियावां, नाथनगर और हैंसर में विद्यालय संचालित है। यहां पर कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है। इन विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ ही छात्राओं का हाॅस्टल भी है। छात्राओं के रहने, खाने और पढ़ने का पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों का पिछले दिनों अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। विद्यालयों की दशा पर रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। जिसके बाद डीएम ने पीडब्लूडी के जरिए इन भवनों के मरम्मत का आकलन तैयार कराया। जिसमें पहले चरण में तीन विद्यालयों के मरम्मत की कार्ययोजना तैयार हुई। जिसमें कस्तूरबा विद्यालय हैंसर, नाथनगर और मेंहदावल को शामिल किया गया है। प्रत्येक विद्यालय को करीब 30 लाख रुपये मिले हैं। कुल 90 लाख की रकम से इन विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा। साथ ही इन विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कार्य होंगे
- विद्यालयों में पुराने प्लास्टर को हटाकर नया किया जाएगा।
- खिड़की और दरवाजे बदले जाएंगे।
- सभी कमरों में पंखे लगेंगे।
- बिजली के तार की वायरिंग का कार्य होगा।
- फर्श के टाइल् बदले जाएंगे।
- शौचालय की मरम्मत होगी और शीट बदली जाएगी।
- रोशनदान के साथ एयरफैन लगेगा।
- कंक्रीट का रैक बनाया जाएगा।

तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की हालत काफी खराब है। पीडब्लूडी से मरम्मत का आकलन कराया गया था। तीनों पर करीब 90 लाख रुपये खर्च आ रहे हैं। सीएसआर फंड से धन स्वीकृत कर दिया गया है। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed