फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three injured including mother and son in collision between two bikes, referred

Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन घायल, रेफर

Sat, 05 Oct 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 05 Oct 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Three injured including mother and son in collision between two bikes, referred
- महुली क्षेत्र के भगता गांव पास हुआ हादसा
विज्ञापन


धनघटा। महुली क्षेत्र के भगता गांव के निकट शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में मां-बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चौकी प्रभारी मुखलिसपुर वीरेंद्र मिश्र ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

क्षेत्र के ग्राम सगड़वा निवासी अनेश राजभर अपनी मां लालपरी को बैठाकर खलीलाबाद की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान दूसरी बाइक से परशुरामपुर धुसवा गांव निवासी आकाश चौधरी पुत्र नारायण दास पहुंचा। जैसे ही ग्राम भगता निकट पहुंचा दोनों बाइक में सीधी टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान मुखलिसपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बीरेंद्र मिश्र मय फोर्स पहुंचे। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में तीनों घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed