फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three injured in head-on bike collision

Sant Kabir Nagar News: आमने- सामने बाइक में हुई टक्कर में तीन घायल

Thu, 08 Feb 2024 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Three injured in head-on bike collision
मोलनापुर। महुली थाना क्षेत्र के नाहरडीह गांव के पुलिया के आगे बने मंदिर के पास दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। उनको सीएचसी नाथनगर भेजा गया। क्षेत्र के कोडरा गांव निवासी रवि अपने साथी सनी के साथ बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से नाथनगर की ओर जा रहा था। उसी दौरान भिटी से राजकरण बाइक से लौट रहे थे। नाहरडीह पुल के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। उनको इलाज के लिए सीएचसी नाथनगर भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed