{"_id":"62bc1b1c7076560afc005546","slug":"three-dead-bodies-found-kuano-river-including-brothers-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant kabir nagar: कुआनो नदी में डूबे दो सगे भाई सहित तीन शव बरामद, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant kabir nagar: कुआनो नदी में डूबे दो सगे भाई सहित तीन शव बरामद, गांव में पसरा मातम
Wed, 29 Jun 2022 03:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Jun 2022 03:26 PM IST
सार
महुली इलाके के सांखी घाट के पास कुआनो नदी में मंगलवार की शाम नहाते समय छह युवक डूब गए थे। जिसमें तीन युवकों को मछुआरों ने बचा लिया, वहीं तीन लापता हो गए थे।
विज्ञापन
संतकबीरनगर समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के महुली इलाके के सांखी घाट के पास कुआनो नदी में मंगलवार की शाम नहाते समय छह युवक डूब गए थे। जिसमें तीन युवकों को मछुआरों ने बचा लिया, वहीं तीन लापता हो गए थे। देर शाम सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम तीनों की तलाश में जुट गई। बुधवार दोपहर को तीनों को नदी में डेढ़ किलोमीटर के अंदर बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एसओ महुली रवींद्र सिंह ने बताया कि शाम छह बजे के करीब सांखी गांव निवासी सगे भाई चंदन (18) व छोटू उर्फ अनुराग (15) पुत्र अयोध्या, रिश्तेदारी में आए प्रिंस (21) पुत्र डबलू, मोनू (24) पुत्र रवींद्र निवासी धनौदा, कौड़ीराम, गोरखपुर और अतुल (27) निवासी उतरावल, खलीलाबाद व शुभम (23) निवासी मंझरिया कोतवाली कुआनो नदी में नहाने गए थे। नहाते समय सभी डूबने लगे।
विज्ञापन
पास में मछली पकड़ रहे मछुआरे ने अतुल, मोनू और शुभम को बचाकर बाहर निकाला। जबकि चंदन, छोटू और प्रिंस डूबकर लापता हो गए थे।
बुधवार की सुबह राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी के तट पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें चंदन और अनुराग के साथ ही प्रिंस के शव को नदी से बरामद किया गया। राहत बचाव टीम पीड़िया, बेलहरा तक नदी के चप्पे-चप्पे पर खोजबीन कर तीनों शव को बरामद किया।
विज्ञापन