फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three children got burnt due to falling of high tension wire, villagers created traffic jam

Sant Kabir Nagar News: हाईटेंशन तार गिरने से तीन बच्चे झुलसे, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 05 Jan 2025 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Three children got burnt due to falling of high tension wire, villagers created traffic jam
Page No : 3मेंहदूपार में तार की चपेट में बच्चों के आने के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाया। 
धर्मसिहवा। मेंहदूपार में रविवार की सुबह हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से चपेट में आए तीन बच्चे झुलस गए हैं। तार गिरते ही बिजली ट्रिप कर गई और बड़ा हादसा टल गया। झुलसे बच्चों को परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए जहां पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना से नाराज ग्रामीणों ने मेंहदूपार-मेंहदावल मार्ग को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बिजली निगम के कर्मचारियाें ने तत्काल तार बदलने की कार्रवाई शुरू कर दी। मेंहदूपार गांव में बौरब्यास फीडर से बिजली की सप्लाई होती है। यहां आबादी क्षेत्र में हाई टेंशन तार से सप्लाई जाती है। जगह-जगह 10 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। रविवार की सुबह लगभग आठ बजे अचानक हाईटेंशन तार गिर गया।
विज्ञापन

तार गिरने से घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहें मेंहदूपार निवासी आरती आठ साल पुत्री राममिलन, आयुष आठ वर्ष पुत्र रजनीश, अंशिका नौ साल पुत्री सतेन्द्र झुलस गए। गनीमत रहा कि तार गिरते ही बिजली ट्रिप कर गई और बड़ा हादसा टल गया। घायल बच्चों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए जहां इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अंशिका का पैर बुरी तरह झुलस गया है। घटना के बाद सूचना के बावजूद भी जब घंटों तक बिजली निगम का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मेंहदूपार से की ओर जाने वाले मेंहदावल मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मनाने और बिजली कर्मियों के तार बदलने पर लोग माने। जिसके बाद जाम समाप्त हो गया। एसओ पूनम मौर्य ने बताया कि बिजली तार गिरने से लोगों में आक्रोश था। तार बदलने का कार्य शुरू हो गया।इ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed