फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three arrested with one thuosand litre kacchi wine

धनघटा के माझा में अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान

Sun, 30 Jun 2019 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
three arrested with one thuosand litre kacchi wine
धनघटा के सरजू नदी के किनारे एसडीएम ने छापेमारी करके कच्ची शराब पकड़ी - फोटो : KHALILABAD
एक हजार लीटर कच्ची शराब बरामद, एक लाख लीटर लहन नष्ट
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में हुई छापेमारी, तीन को किया गया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ रविवार को तहसील व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने घाघरा नदी के किनारे चलने वाले अड्डों पर छापेमारी की। इस दौरान एक हजार लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसके अलावा करीब एक लाख लीटर लहन नष्ट किया गया। यहां से तीन शराब कारोबारियों को पकड़कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मांझा इलाके में चपरा पूर्वी व तुर्कवलिया नायक गांव के बीच रविवार की भोर में करीब चार बजे से छापेमारी की गई जो सुबह आठ बजे तक चली। इस कार्रवाई के दौरान चौकी प्रभारी जगदीशपुर वीरेंद्र सिंह यादव के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद थी। एसडीएम ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल एक हजार लीटर अवैध शराब मिली। इसके अलावा करीब एक लाख लीटर लहन को सरयू नदी की तलहटी में नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर तीन अवैध शराब कारोबारियों चपरा पूर्वी निवासी मिश्रीलाल व रामदुलारे और तुर्कवलिया गांव निवासी सिकंदर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed