{"_id":"64569916d83ebd58900ffbe2","slug":"three-and-a-half-lakh-rupees-blown-from-the-account-khalilabad-news-c-7-1-154949-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन खरीदारी करके खाते से उड़ाए सवा तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन खरीदारी करके खाते से उड़ाए सवा तीन लाख रुपये
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के मेड़रापार निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से ऑनलाइन खरीदारी करके तीन लाख बीस हजार रुपये उड़ा लिए गए। पासबुक प्रिंट कराने के बाद पीड़ित को ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी हो सकी। पीड़ित के साइबर थाने में शिकायत करने पर धोखाधड़ी व फ्रॉड के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
श्रीनिवास पुत्र स्वर्गीय पारसनाथ ने बताया कि बखिरा स्थित स्टेट बैंक में उसका खाता है। पासबुक प्रिंट कराने पर उसे खाते से तीन लाख बीस हजार रुपये ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर उड़ा लिए जाने की जानकारी हुई। पीड़ित ने ब्यौरेवार जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून 2022 को 93,349 फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन खरीदारी की गई थी। इसके बाद आठ सितंबर को 55,018 रुपये व 13 फरवरी 2023 को 1,71,811 की फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन खरीदारी करके उसके खाते से कुल तीन लाख बीस हजार अठहत्तर रुपये उड़ा लिए गए।
खाते से रुपये गायब होने की उसे बैंक से कोई सूचना नहीं मिली न उसे मोबाइल पर मैसेज ही मिला। बैंक में पासबुक प्रिंट कराने पर उसे खाते से रुपये गायब होने की जानकारी हुई। मदद के लिए बैंक की जिम्मेदारों से कहा गया, किंतु कोई मदद नहीं की गई। उसने कार्रवाई के लिए खलीलाबाद स्थित साइबर थाने में पूरे घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
एसओ श्याममोहन ने बताया कि पीड़ित श्रीनिवास की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।