{"_id":"6787fc9e4e633565cd055407","slug":"three-accused-of-slaughtering-banned-animal-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127103-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रतिबंधित पशु के वध के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रतिबंधित पशु के वध के तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 15 Jan 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के परसा शुक्ल गांव के गैर चिरागी गांव महली सिवान में प्रतिबंधित पशुओं की हत्या प्रकरण का बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया है। घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार की रात में थाना क्षेत्र के सोहंसा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।
वहीं दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को खुलासे का अल्टीमेटम भी दिया था। धर्मसिंहवा थाने की थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने बताया कि मंगलवार की रात में सूचना मिली कि परसा शुक्ल के महली सिवान में प्रतिबंधित पशु की हत्या के तीन आरोपी सोंहसा नहर पुलिया के पास बैठकर योजना बना रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर नहर पुलिया के पास बैठे सभी संदिग्ध भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करके तीन संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शहजाद निवासी परसवनिया थाना बखिरा, मोहम्मद जमा निवासी लेडुवा महुआ थाना बखिरा, गयासुद्दीन बंजारा निवासी दुर्गाजोत थाना बखिरा बताया। उक्त आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह लोग परसा शुक्ल के महली में प्रतिबंधित पशओं की हत्या में शामिल थे। इनके अलावा दो अन्य जब्बार निवासी परसवनिया थाना बखिरा, गुड्डू उर्फ नबी हसन निवासी पसाई थाना बखिरा भी शामिल थे। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपियों के निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापे की गई, लेकिन वह फरार हो गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास एक लकड़ी का ठीहा, एक बोगदा, और दो चाकू भी बरामद हुआ। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के लिए भेज दिया गया है।