{"_id":"5e17649c8ebc3e87b57f4fd4","slug":"thieves-ransacked-shop-of-teacher-leader-s-son-khalilabad-news-gkp3365868184","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नेता के बेटे की दुकान को चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक नेता के बेटे की दुकान को चोरों ने खंगाला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के मैनसिर चौराहे पर स्थित माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के बेटे के कपड़े व जूता-चप्प्ल के शोरूम में बुधवार की रात घुस कर चोरों ने चोरी की वारदात की। चोर शोरूम से 75000 नकदी, लैपटॉप और कपड़े आदि उठा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की तस्वीर कैद हो गई। बृहस्पतिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। सीसीटीवी में कैद चोर की तस्वीर की पहचान कराने की कोशिश में पुलिस जुट गई है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह के बेटे जय प्रकाश सिंह की मैनसिर चौराहे पर रेडीमेड कपड़े और जूता-चप्पल का शोरूम है। शोरूम के संचालक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि वह मैनसिर स्थित उनके घर के सामने ही किराए के मकान में उनका शोरूम है। बुधवार की रात में मकान के पीछे के रास्ते चोर उनकी दुकान के अंदर घुस गए और चोरी की वारदात की। इसकी जानकारी उन्हें बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े नौ बजे तब हुई जब वह दुकान खोले। दुकान के अंदर सामान तितर-बितर था और पीछे का दरवाजा और दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा टूटा पड़ा था। चोर उनकी दुकान से एक लैपटॉप, चार कैंपस जूता, तीन सेट जिंस, कुछ रेडीमेड होजरी और 75 हजार नकदी उठा ले गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना से मैनसिर चौराहे के कारोबारी सहम गए। पीड़ित ने बताया कि उसके घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे से दुकान का सीसीटीवी कैमरा जुड़ा है। इस वजह से घर वाले कैमरे में चोर की तस्वीर भी कैद हो गई। पीड़ित की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल की। बाद में पीड़ित ने महुली थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण कर वहां की स्थिति देखी। सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर दिखाई दे रही है। इससे उसकी पहचान कराने की कोशिश शुुरू कर दी गई है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।