{"_id":"64d7cf72d3fdca89a30784a6","slug":"thieves-entered-the-house-through-the-roof-took-away-jewelery-and-cash-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-1525-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, उठा ले गए जेवरात व नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, उठा ले गए जेवरात व नकदी
Sun, 13 Aug 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
धनघटामोलानापुर। महुली क्षेत्र के भीटी हरदो (उसरापार) में शुक्रवार रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और घर में रखे जेवरात और नकदी उठा ले गए। शनिवार को एसओ और फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
भीटी हरदो (उसरापार) निवासी शोभा यादव पत्नी प्रहलाद यादव ने बताया है कि शुक्रवार रात को वह घर पर अकेली थी। भोजन करके सो गई थी। रात में छत के रास्ते चोर अंदर घुस गए और आलमारी, बॉक्स का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से 30,000 रुपये के अलावा सोने की चेन, मंगल सूत्र, कान का झुमका, दो सोने की अंगूठी, पाजेब, पायल एवं मोबाइल चुरा ले गए। शनिवार की सुबह कमरे में बिखरा सामान देख घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पड़ोसी जुट गए। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद