फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   They pledged to work for the upliftment of the weaker sections of the Vaishya community.

Sant Kabir Nagar News: वैश्य समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान का लिया संकल्प

Wed, 10 Dec 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
They pledged to work for the upliftment of the weaker sections of the Vaishya community.
एकजुटता का संकल्प लेते हुए वेश्य समाज के लोग । स्रोत - वैश्य समाज - फोटो : गंधकुटी में भ्रमण करते अनुयायी।
संतकबीरनगर। वैश्य समाज की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को नई दिशा और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक कामिनी जायसवाल ने इस अवसर पर वैश्य समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के उत्थान का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष राम कुमार वर्मा ने कहा कि हम लोगों को समाज में आगे बढ़कर राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी अमित छाप छोड़नी चाहिए, जिससे राजनीतिक पार्टियां हमें अपना प्रमुख स्थान प्रदान करें। वैश्य समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्रीमती कामिनी जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज अब किसी की धरोहर नहीं है। हम अब एक होकर अपने समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे। हमें समाज में अपना हक लेने भी आता है और छीनने भी आता है। अब समाज के एक भी व्यक्ति पर अगर आंच आई तो हम सब मिलकर अत्याचारियों की ईंट से ईंट बजा देंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुरलीधर जायसवाल, हरि गोविंद जायसवाल, बाल जी गुप्ता, मनोज सोनी, प्रमोद पूर्वांचल, अमित जायसवाल, राजन जायसवाल, सर्वजीत चौरसिया, लाल बहादुर चौरसिया, शिव शंकर विश्वकर्मा, दिलीप जायसवाल, नीलेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, राज कुमार चौरसिया, राम शंकर जायसवाल, जैनेंद्र जायसवाल, प्रीतम जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed