फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   They play games using old and lost passports.

Sant Kabir Nagar News: पुराने और गुम पासपोर्ट से करते हैं खेल

Wed, 24 Jun 2026 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
They play games using old and lost passports.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई स्तरों पर जांच और सत्यापन की व्यवस्था है। इसके बावजूद समय-समय पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने या नकली पासपोर्ट तैयार करने के मामले सामने आते रहते हैं।

जानकारों के अनुसार, वैध पासपोर्ट को अवैध तरीके से छापना संभव नहीं है, लेकिन जालसाज दस्तावेजों में हेरफेर, पहचान की चोरी करके धोखाधड़ी करते हैं।
फर्जी पासपोर्ट बनाने के लिए अपनाए जाते हैं ये तरीके ः जानकारी के अनुसार, जालसाज सबसे पहले फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, जन्म प्रमाणपत्र या अन्य दस्तावेज तैयार करते हैं। इनके आधार पर गलत नाम और पते से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जाता है। कुछ मामलों में पुलिस सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के दौरान बिचौलियों या कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जाती है। इसके अलावा, किसी अन्य व्यक्ति की पहचान का दुरुपयोग कर उसकी जानकारी पर अपनी तस्वीर लगाकर आवेदन करने जैसे मामले भी सामने आए हैं। पुराने या खोए हुए पासपोर्ट में फोटो बदलने, पन्नों में छेड़छाड़ करने अथवा नकली दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली दिखाने की कोशिश भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed