फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   They conveyed a message of maintaining social unity.

Sant Kabir Nagar News: सामाजिक एकता बनाए रखने का दिया संदेश

Thu, 25 Dec 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 25 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
They conveyed a message of maintaining social unity.
शहर में हिंदू सम्मेलन हुआ -स्रोत आयोजक
संतकबीरनगर। हिंदू समाज की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को खलीलाबाद के बरई टोला स्थित काली माता मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बस्ती विभाग के सह विभाग कार्यवाह महेंद्र ने हिंदू समाज की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता तथा पंच परिवर्तन के सभी बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. केशव विश्वकर्मा ने की। संत समाज के प्रतिनिधि के रूप में महंत कृष्ण मुरारी दास महाराज तथा मातृशक्ति के प्रतिनिधि के रूप में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता बरनवाल उपस्थित रहीं। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी सामाजिक समरसता एवं बंधुत्व की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर जिला कार्यवाह सौरभ जी, नगर व्यवस्था प्रमुख शिव प्रकाश, अभिषेक, अमन, सत्येंद्र, ओम पुष्पम, सर्वेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed