फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There was no enthusiasm for the Swadeshi fair, spectators were absent.

Sant Kabir Nagar News: स्वदेशी मेले के प्रति नहीं दिखा उत्साह, दर्शक नदारद

Sun, 12 Oct 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 12 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
There was no enthusiasm for the Swadeshi fair, spectators were absent.
मगहर में स्वदेशी मेला का खाली मंच-संवाद
मगहर। नगर पंचायत मगहर के कबीर चौरा परिसर में आयोजित दस दिवसीय स्वदेशी मेले का उद्घाटन गुरुवार को विधान परिषद सदस्य डाॅ.धर्मेंद्र सिंह ने किया। उद्घाटन के समय प्रशासनिक अधिकारी, नगर पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय उद्योगों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय कारीगरों को मंच प्रदान करना और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूत करना बताया गया। लेकिन उद्घाटन के अगले ही दिन से पूरा पंडाल खाली नजर आ रहा है। दुकानों पर ग्राहक न के बराबर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सभासद त्रिलोकीनाथ वर्मा, गौरव पांडेय, खलील खान, सुनील कुमार, रामप्रकाश, अमजद, सेराज अहमद आदि का मानना है कि यह पहल तो ठीक है। कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलना चाहिए।परन्तु इसका व्यापक रूप से प्रचार प्रसार होना चाहिए था। लोगों ने स्टाल तो लगा रखा है परंतु कोई ग्राहक नहीं दिख रहा है। वहां सिर्फ स्क्रीन लगा दिया गया है। कोई सुनने न देखने वाला नजर नहीं आता है। तमाम कुर्सियां खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 36 दुकानों के विभिन्न स्थानीय उत्पादकों के स्टाल लगे हैं। परंतु दर्शक न होने से यहां सूना सूना सा लग रहा है। इस मेले का प्रचार प्रसार अभी होने लगे तो जरूर रौनक आएगी। घरेलू उत्पादक करने वालों का मनोबल बढ़ेगा। लेकिन जहां सरकार ‘स्वदेशी अपनाओ’ की मुहिम को जमीन पर उतारने के प्रयास कर रही है, वहीं ऐसे आयोजन बिना जनता के अधूरे लगते हैं।

जब जनता को इस बात का भरोसा होने लगेगा तो मेले से उन्हें सीधा लाभ मिलेगा। स्वदेशी मेले का उद्देश्य सराहनीय है, लेकिन जनभागीदारी, उचित प्रचार, वाजिब मूल्य, और स्थानीय जरूरतों को समझना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed