फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There was chaos at home due to the death of the soldier in the accident

हादसे में सिपाही की मौत से घर पर मचा कोहराम

Fri, 03 Dec 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
There was chaos at home due to the death of the soldier in the accident
हादसे में सिपाही की मौत से घर पर मचा कोहराम
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी पुलिसकर्मी की गोरखपुर में हुए सड़क हादसे में मौत होने की सूचना जैसे ही परिवार के लोगों को मिली, वैसे ही घर में कोहराम मच गया। इकलौते कमाऊ बेटे की मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़ित के घर जुटे लोग गमगीन थे।
सिरसी गांव के पूर्व प्रधान रामकरन राय के पौत्र और गिरीश चंद्र राय के 32 वर्षीय बेटे अजीत राय वर्ष 2011 में जब सिपाही पद पर तैनात हुए तो परिवार के लोगों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। किसान परिवार के लोगों ने विषम परिस्थितयों में अजीत राय को पढ़ाया। अजीत को नौकरी मिली तो परिवार के लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गईं। धीरे-धीरे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरने लगी। वर्तमान में अजीत राय की गोरखपुर में डायल 112 नंबर में तैनाती थी। शुक्रवार की सुबह जब वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे, उसी दौरान गोरखपुर के फल मंडी के सामने तेज गति से गुजरी लग्जरी गाड़ी की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में वह घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल अवस्था में लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अजीत की माता मंजू राय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। अजीत के छोटे भाई अमित राय घर पर रहकर खेती गृहस्थी में परिवार का सहयोग करते हैं। अजीत की पत्नी वीना राय और आठ वर्षीय बेटे रुद्रांश और छह वर्ष बेटी प्रतीक्षा का रो- रो कर बुुरा हाल था। परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने पहुंचे लोगों की भी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed