फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There was a long queue of patients suffering from cough, fever and knee pain.

Sant Kabir Nagar News: खांसी, बुखार और घुटने में दर्द के मरीजों की रही लंबी कतार

Sun, 01 Dec 2024 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 01 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
There was a long queue of patients suffering from cough, fever and knee pain.
संतकबीरनगर। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम आवास में रविवार को जन आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा बुखार, खांसी, घुटने में दर्द और पेट दर्द की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इस दौरान 10 मरीजों के ब्लड की जांच भी हुई। शिविर में मौजूद आयुर्वेद, एलोपैथिक के चिकित्सकों ने परामर्श के साथ ही दवा दी और फिर चार दिन बाद बुलाया।
विज्ञापन

कांशीराम आवास स्थित उप नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में सबसे ज्यादा बुखार, पेट दर्द, खांसी और घुटने की दर्द की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। साथ ही छोटे बच्चों में बुखार और उल्टीव दस्त की समस्या थी। उनके परिजन ने चिकित्सकों को दिखाकर बच्चों की दवा ली। कुछ बच्चों के ब्लड सैंपल की जांच भी कराई गई।
विज्ञापन

शिविर में आए बलिकरन, चंपा, विंदेश्वरी, संगीता आदि ने बताया कि उन्हें चार दिन से बुखार है। दवा ली थी पर सही नहीं हुआ। जिसे दिखाने आई थी। चिकित्सक ने चार दिन बार फिर बुलाया है। इस दौरान 10 मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच हुई। इस दौरान आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ नागेंद्र, डॉ श्रुति श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, दयाराम, रवि पांडेय, धर्मेंद्र नाथ, सुष्मिता पांडेय, जगदीश त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे। रोसयाबाजार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी रोसया पर सबसे ज्यादा जुखाम, बुखार, खांसी के मरीज आए। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 56 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस मौके पर डाॅक्टर कमलजीत वर्मा, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed