फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no shed at any stand, passengers are facing problems

Sant Kabir Nagar News: किसी भी स्टैंड पर शेड नहीं, यात्री झेल रहे परेशानी

Mon, 01 Sep 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
There is no shed at any stand, passengers are facing problems
संतकबीरनगर। शहर में बने वाहन स्टैंडों पर अब तक यात्री शेड नहीं लगाया गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के विधियानी मोड, मेंहदावल बाईपास, बैंक चौराहा, नेहरू चौक आदि स्थानों से विभिन्न क्षेत्रों के लिए यात्री वाहन पकड़ने के लिए आते हैं, लेकिन कहीं पर भी यात्री छाजन की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इसके चलते यात्रियों को खुले आसमान तले खड़े होकर वाहन का इंतजार करना पड़ रहा है। इस समय बरसात का मौसम है। बारिश होने पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन पकड़ने के चक्कर में यात्री भीगने को मजबूर हैं। मेंहदावल बाईपास पर परिवहन निगम ने अस्थाई बस स्टाप बनाया है, यहां पर यात्री सुविधाओं के लिए कुछ भी नहीं है। अब तक यात्री शेड की व्यवस्था नहीं हो सकी है। यात्री बारिश होने पर ओवरब्रिज के नीचे शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं।

शहर निवासी राकेश कुमार, सूरज कुमार आदि ने कहा कि शहर में कहीं पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए छाजन की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके साथ ही शहर में छायादार पेड़ भी नहीं है, जहां पर कुछ देर खड़ा होकर वाहन का इंतजार किया जा सके। ऐसे में पालिका प्रशासन को स्टैंडों पर यात्री शेड बनाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed