{"_id":"63fe40ad0231bcd2a40fb824","slug":"there-is-no-pure-drinking-water-no-seating-arrangement-khalilabad-news-c-7-1-70063-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: न शुद्ध पेयजल है, न यात्रियों के बैठने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: न शुद्ध पेयजल है, न यात्रियों के बैठने की व्यवस्था
Tue, 28 Feb 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव, बंद पड़ा है वाटर एटीएम, टोटी का पानी पीने की मजबूरी
फोटो सहित
डिस्प्ले बोर्ड न होने से लोगों को नहीं मिल पा रही ट्रेनों की सही जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पेयजल के लिए लगे वाटर एटीएम बंद पड़े हुए हैं तो डिस्प्ले बोर्ड खराब हो गया है। मुख्य द्वार पर लगा बोर्ड टूट गया है तो निर्माण के लिए शेड हटा दिया गया है। जिससे मुसाफिरों को परेशानी हो रही है।
कहने को तो खलीलाबाद आदर्श रेलवे स्टेशन है, लेकिन यहां सुविधाओं का अभाव है। यहां रोज बड़ी संख्या में यात्री गंतव्य तक जाते हैं। स्टेशन पर ट्रेनों की जानकारी के लिए इलेक्ट्राॅनिक बोर्ड लगाया गया था, लेकिन वह खराब हो गया, जिसे दुरुस्त कराने की जगह हटा दिया गया है। इस कारण यात्रियों को ट्रेनों की सही जानकारी के लिए भटकना पड़ता है। बैठने के लिए बेंच लगाए गए हैं, लेकिन इस समय प्लेटफाॅर्म एक पर पुराने शेड को हटा दिया गया है। कारण कि यहां नया शेड लगना है। वर्तमान में गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में शेड न होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। यही नहीं प्लेटफाॅर्म के कई बेंचों पर शेड नहीं लगा है। स्टेशन पर टिकट काउंटर पर भीड़ न हो, इसके लिए टिकट एटीएम लगाए गए थे, उन्हें भी हटा दिया गया है। इस कारण काउंटर पर टिकट के लिए भीड़ लग रही है। रेलवे स्टेशन का प्रवेश द्वार टूट गया है।
यात्री सुनील कुमार, प्रमोद कुमार और अरविंद आदि ने बताया कि बेंचों पर शेड न होने के कारण परेेशानी हो रही है। वर्तमान में पुुराना शेड हटा दिया गया है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। खुले आसमान तले ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेेशन को सुविधाओं से लैस करने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। पुराने शेड को हटाकर नया शेड लगाया जा रहा है। वाटर एटीएम का अनुबंध खत्म हो गया है, नए सिरे से अनुबंध होने के बाद इन्हें चालू किया जाएगा। अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द हो जाएगा।
-एके गोंड, अधीक्षक रेलवे स्टेशन खलीलाबाद