फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no facility of ultrasound examination in Mehdawal CHC

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं

Thu, 03 Jul 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 03 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
There is no facility of ultrasound examination in Mehdawal CHC
मेंहदावल सीएचसी में मरीजों को देखते हुए डॉ इंद्रदेव गौरव 
मेंहदावल। मेंहदावल सीएचसी पर प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें कई को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए चिकित्सक लिखते हैं, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था न होने के कारण प्राइवेट सेंटरों पर जाना मजबूरी हो गई है। यहां पर मरीजों और उनके परिजनों को शोषण का शिकार होना पड़ता है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। केंद्र पर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। पेट दर्द व अन्य बीमारियों में चिकित्सक जब मरीज को अल्ट्रासाउंड के लिए परामर्श देते हैं तो उनकी मजबूरी बन जाती है। मजबूरी यह होती है कि वे प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जाकर अल्ट्रासाउंड कराएं तथा उसकी रिपोर्ट चिकित्सक को दिखाकर अपना इलाज कराएं। इससे मरीजों को आर्थिक शोषण का शिकार होना पड़ता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएससी पर इलाज के लिए आए मरीज आनंद कुमार, विवेक आदि का कहना था कि चिकित्सक ने उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लिखा है। यहां पर अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था है नहीं, इसके चलते बाहर जाकर 600 रुपये देकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अधीक्षक डाॅ. आरडी गौरव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना ही हमारा लक्ष्य है। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद सुविधाओं के अनुसार मरीजों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed