फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no facility for ultrasound examination in CHC Semriyawan.

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी सेमरियावां में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं

Fri, 05 Dec 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
There is no facility for ultrasound examination in CHC Semriyawan.
सेमरियावां। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल से अनुबंधित सेंटर पर भी दो माह से अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो रही है। इससे मरीजों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सेमरियांवा में स्थित 30 शैय्या वाले सीएचसी में सेमरियावां ब्लॉक के साथ ही आंशिक रूप से बघौली, बेलहर कला, सांथा ब्लाक समेत बस्ती जिले के साऊंघाट, रुधौली ब्लाॅक के गांवों के लोग आते हैं। इस सीएचसी पर पांच लाख से अधिक जनसंख्या इलाज के लिए आश्रित है। प्रतिदिन 400-500 मरीज यहां आते हैं। इनमें 10 फीसदी मरीजों को चिकित्सक अल्ट्रासाउंड की सलाह देते हैं। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जरूरी बताया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से परिजन गर्भवती को लेकर निजी अस्पताल में चले जाते हैं।
विज्ञापन

-
गर्भवतियों की अल्ट्रसाउंड जांच भी दो माह से बंद

अल्ट्रासाउंड कराने के आए इरशाद अहमद बताते हैं कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना में गर्भवती महिलाओं के लिए सेमरियावां के तीन निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों से अनुबंध किया गया था। इन केंद्रों पर पंजीकृत गर्भवतियों को विभाग से बार कोड या क्यूआर कोड दिया जाता है। इसके माध्यम से वे एक माह में कभी भी निशुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं। इधर दो माह से गर्भवती महिलाओं का न तो रजिस्ट्रेशन हो रहा है, न ही क्यूआर कोड जारी हो रहा है। अब अल्ट्रासाउंड पूरी तरह से बंद है। क्षेत्र के तनवीर चौधरी, इक़्तेदार अहमद ,वसीम अहमद, संतोष कुमार आदि ने बताया कि लोगों को निजी सेंटरों पर 600 से लेकर 800 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सीएचसी में मशीन लगवाने के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। बेहतर सुविधा मुहैया कराने का निरंतर प्रयास चल रहा है। मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं। अनुबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच न होने की जानकारी जिला स्तरीय अधिकारियों को दी गई है। -डॉ सुरेश चंद्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सेमरियावां

-

सीएचसी सेमरियावां में अनुबंध वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अल्ट्रासाउंड न होने की जानकारी ली जाएगी। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. रामरतन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed