फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no facility for ultrasound examination after noon

Sant Kabir Nagar News: दोपहर बाद अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं

Thu, 05 Jun 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
There is no facility for ultrasound examination after noon
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर माैजूद लोग।
संतकबीरनगर। डिप्टी सीएम ने आगामी त्योहार और गर्मी को लेकर अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं लेकिन जिला अस्पताल में ऐसी व्यवस्था नहीं है कि मरीजों को 24 घंटे सेवा मिल सके। सबसे अधिक दिक्कत अल्ट्रासाउंड कराने में आ रही है। दोपहर के बाद मरीजों को सुविधा नहीं मिलती है।
विज्ञापन

दरअसल, रेडियोलॉजी विभाग केवल एक चिकित्सक के सहारे चल रहा है। जो 11 बजे तक एमसीएच विंग में उसके बाद दो बजे तक जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करते हैं। ऐसे में मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। पांच दिन पूर्व डीएम आलोक कुमार के निरीक्षण में भी यह मामला उठा था तो उन्होंने सीएमओ को इसके लिए पत्राचार करने का निर्देश दिया था। जिला अस्पताल में दोपहर तक ओपीडी होने के बाद ज्यादातर मशीनें बंद हो जाती हैं। यहां पर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था भी है लेकिन दो बजे के बाद मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिलती है।
विज्ञापन

इसकी वजह से बाहरी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाना मरीजों की मजबूरी हो जाती है। जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड विभाग में मात्र एक रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक की तैनाती है। जिनकी ड्यूटी सुबह से दोपहर तक रहती है। दोपहर दो बजे के बाद यह बंद हो जाता है। सबसे पहले वह एमसीएच विंग में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक अल्ट्रासाउंड करते हैं। उसके बाद वह 11 बजे से दो बजे तक जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में करीब 60 से 70 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आते हैं लेकिन आधे से ज्यादा मरीज वापस लौट जाते है। अल्ट्रासाउंड कराने आए सियरासांथा निवासी सतेंद्र कुमार, बघौली निवासी जयकरन ने बताया कि दो घंटे से अल्ट्रासाउंड के इंतजार में बैठे है कब अल्ट्रासाउंड होगा यह पता नहीं चल पा रहा है। दो बजे सेंटर बंद भी हो जाएगा।
ऐसे में अगर इसकी सेवा शाम तक मिले तो मरीजों की भीड़ कम हो सकती है। बाहर तो 800 रुपये लगते है, यहां नि:शुल्क है लेकिन व्यवस्था सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed