फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no facility for passengers at the bus stand

Sant Kabir Nagar News: बस स्टैंड पर नहीं है यात्रियों के लिए कोई सुविधा

Mon, 18 Sep 2023 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
There is no facility for passengers at the bus stand
यात्रियों को फर्श पर बैठकर करना पड़ता है बसों का इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। परिवहन निगम के बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बसों का इंतजार करना भी यात्रियों के लिए भारी पड़ता है। यात्रियों के बैठने के लिए न तो बेंच की व्यवस्था है, न हीं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है। ऐसे में यहां यात्री बस का इंतजार फर्श व फुटपाथ पर बैठकर करते हैं।



मेंहदावल नगर पंचायत में करीब 3.30 एकड़ में बस स्टैंड की स्थापना हुई। तीन वर्ष पूर्व बस स्टैंड का उच्चीकरण तथा सुंदरीकरण किया गया, लेकिन यहां बसों की संख्या नहीं बढ़ पाई। आज भी बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बसों का इंतजार यात्री या तो फुटपाथ पर बैठकर करते हैं या रोडवेज के टिनशेड के नीचे फर्श पर बैठकर करते हैं। बस स्टैंड परिसर में पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के निधि से स्थापित आरओ काफी समय से खराब पड़ा है, जबकि परिवहन निगम द्वारा लगाया गया आरओ यात्रियों की भीड़ के सामने अपर्याप्त है।
विज्ञापन








इंसेट
16 बस मेंहदावल क्षेत्र में दे रही सेवा



नगर पंचायत स्थित परिवहन निगम के बस स्टैंड पर इस समय कुल 16 अनुबंधित बसें चल रही हैं, जो गोरखपुर से बांसी तक यात्रियों को सुविधा दे रही हैं। जबकि एक बस गोरखपुर सोनौली वाया मेंहदावल चल रही है। जबकि एक बस गोरखपुर सिद्धार्थनगर चल रही है। वहीं एक बस गोरखपुर सिद्धार्थनगर तक दिन में एक बार चलती है। कई प्रमुख मार्गों पर बस सेवाओं का अभाव प्राइवेट टैक्सी चालकों की मनमानी को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन








इंसेट
कानपुर तथा आनंदनगर की बस सेवा है ठप



मेंहदावल से लखनऊ वाया कानपुर तक की चलने वाली बस सेवा काफी दिनों से बंद है, वहीं मेंहदावल कैंपियरगंज आनंदनगर बस सेवा भी बंद पड़ी हुई है। इस मार्ग के यात्रियों को बस सेवा बंद होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। प्राइवेट टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं और यात्री शोषण के शिकार हो रहे हैं।




इंसेट
कई प्रमुख मार्गों पर नहीं चल रही बस सेवा



परिवहन निगम के बस स्टैंड से कई प्रमुख मार्गों के लिए बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को भारी कठिनाइयों के साथ ही आर्थिक शोषण का शिकार भी होना पड़ रहा है। यात्री सत्य प्रकाश गुप्ता, अमरनाथ विश्वकर्मा, सतनारायण वर्मा, नीरज जायसवाल, डाॅक्टर बजरंग बहादुर सिंह आदि लोगों का कहना है कि मेंहदावल से बाया सेमरियावां बस्ती तक के लिए कोई बस सेवा नहीं है। मेंहदावल से खलीलाबाद जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए कोई बस सेवा नहीं है। मेंहदावल-रुधौली भानपुर बस सेवा काफी दिनों से बंद है। इन मार्गों पर जब भी लोग आवश्यकता अनुसार सफर करना चाहते हैं तो प्राइवेट वाहन ही से यात्रा करनी पड़ती है। प्राइवेट टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूलते हैं और बस सेवा न होने से मुंह मांगा किराया देना मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed