{"_id":"6a1b537ba7b7bb8c2f0492dc","slug":"there-is-no-diesel-at-10-pumps-in-menhdawal-people-are-worried-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-151396-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल के 10 पंपों पर डीजल नहीं, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल के 10 पंपों पर डीजल नहीं, लोग परेशान
Sun, 31 May 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 31 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
डीजल को लेकर किसान परेशान, फसल की बोआई प्रभावित
संतकबीरनगर/मेंहदावल। जिले में डीजल की किल्लत बढ़ती जा रही है। हालात ये हैं कि मेंहदावल क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों पर इस समय में डीजल की कमी के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आम लोग भी पेट्रोल पंपों पर डीजल न रहने के कारण परेशान हो रहे हैं।
मेंहदावल विकासखंड क्षेत्र में कुल 12 पेट्रोल पंप स्थित हैं लेकिन शनिवार को क्षेत्र के 10 पेट्रोल पंपों पर डीजल न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि पेट्रोल उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल पंपों पर डीजल न होने के कारण किसान तथा ट्रैक्टर चालक परेशान हैं। धान की फसल बोने का समय आ गया है खेतों में पानी चलना है मौसम साथ नहीं दे रहा है ऐसे में पंपिंग सेट के सहारे खेतों में सिंचाई करानी है लेकिन किसानों को 10 से 20 लीटर डीजल मुश्किल से पेट्रोल पंपों पर देने की व्यवस्था की गई है जो खेती के लिए अपर्याप्त है।
क्षेत्रीय किसान गुलाल जगलाल रामकेश यादव जयराम आदि लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं है। श्याम करण यादव, दीपचंद निषाद, राम दरस, शंभू यादव, प्रमोद यादव, दयासागर, जयप्रकाश, रामकरन आदि लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप पर डीजल उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण भारी कठिनाई हो रही है खेत सूख रहे हैं धान की फसल पीछे हो रही है सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि डीजल ने मिलने के कारण धान की रोपाई कैसे हो यह किसानों के सामने समस्या खड़ी हो रहा है।