{"_id":"667876fa66206402e0062544","slug":"there-is-hope-for-urban-electricity-in-the-extended-area-bamboo-poles-will-be-removed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-116542-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विस्तारित क्षेत्र में शहरी बिजली की जगी उम्मीद, बांस-बल्ली के पोल हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विस्तारित क्षेत्र में शहरी बिजली की जगी उम्मीद, बांस-बल्ली के पोल हटेंगे
Mon, 24 Jun 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
-बिजली निगम ने शुरू की तैयारी, आपूर्ति में होगा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए विधायक की फटकार के बाद बिजली निगम सक्रिय हो गया है। जहां पर बांस-बल्ली के पोल हैं उन्हें चिह्नित करते हुए हटाने और सीमा विस्तारित क्षेत्र को शहरी बिजली आपूर्ति की तैयारी की जा रही है। इससे जल्द ही इन क्षेत्र के लोगों को बिजली आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार अक्तूबर 2020 में हुआ है। आसपास के 16 गांवों को शहर में शामिल किया गया। इसमें मैलानी, कसैला, डीघा, मोहद्दीनपुर, गौसपुर, बनियाबारी, उस्का खुर्द, खटौली, बड़गो आदि शामिल हैं। शहर में शामिल होने के बाद ही इन क्षेत्रों के लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें शहरी बिजली मिलेगी, लेकिन न तो शहरी बिजली मिली और न ही बांस-बल्ली के पोल हटाए गए।
इसके चलते हल्की हवा चलने पर बांस-बल्ली के पोल गिर जाते हैं, जिससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इसके अलावा शहर में शामिल होने के बाद भी इन क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने की तो उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार कराने के लिए कहा। अब बिजली निगम इस क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए तैयारियों में जुट गया है। इसके तहत सीमा विस्तारित क्षेत्रों में बांस-बल्ली के पोल हटाए जाएंगे और शहरी बिजली आपूर्ति के लिए कदम उठाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
शहर में सीमा विस्तारित क्षेत्रों में जहां पर भी बांस-बल्ली के पोल लगे हैं, उन्हें चिह्नित कर हटाया जाएगा। साथ ही शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की भी तैयारी है। जल्द ही उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
- केएन शुक्ल, एसडीओ, खलीलाबाद