फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is a risk of pollution from the pile of garbage behind Lakshmi Das Baba's hut.

Sant Kabir Nagar News: लक्ष्मी दास बाबा कुटी के पीछे कचरे के ढेर से प्रदूषण का खतरा

Sun, 14 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
There is a risk of pollution from the pile of garbage behind Lakshmi Das Baba's hut.
लक्ष्मी दास बाबा कुटी के पीछे जोगाराजा जाने वाले रास्ते पर जमा कचरे का ढेर-संवाद
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर के राजघाट पुल के पास स्थित लक्ष्मी दास बाबा कुटी मंदिर के पीछे सड़क के किनारे गिराए जा रहे कचरे से प्रदूषण का खतरा है। राजघाट पुल से जोगाराजा समय माता मंदिर को जाने वाले खड़ंजे के दोनों ओर कचरा जमा होने से श्रद्धालुओं और राहगीरों को नाक बंद करके गुजरना पड़ता है। लोगों ने डीएम से कचरा निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

पर्यटन विकास विभाग की प्राथमिकता में शामिल हरिहरपुर स्थित लक्ष्मी दास बाबा कुटी मंदिर के पीछे कचरे का ढेर लगा हुआ है।खड़ंजे के दोनों ओर जमा कचरे से उठ रही दुर्गंध के चलते राहगीर यहां से नाक बंद कर गुजरते हैं। हवा के चलते कचरे के ढेर से उड़ने वाले प्लास्टिक के अपशिष्ट खेतों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक और प्लास्टिक के कचरे से खेतों की उर्वरा शक्ति भी क्षीण हो रही है, जिससे किसान चिंतित हैं। कचरे से उठ रही दुर्गंध पास में स्थित स्कूल और मंदिर तक पहुंच रही है। कचरे से निकलने वाले खतरनाक रसायन हवा में घुलकर लोगों को बीमार बना रहे हैं। राहगीर राम कृपाल, अनिल कुमार, अमित, कृष्ण कुमार, विनोद ने बताया कि जिस खड़ंजे के किनारे कचरे का ढेर जमा है, वह जोगाराजा समय माता मंदिर को जाता है। पास में स्कूल भी है, जहां तक कचरे की दुर्गंध पहुंचती है। इससे छात्रों और शिक्षकों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed