{"_id":"69d2d52a9c9739007305a11f","slug":"there-are-no-water-coolers-in-santa-block-and-people-are-worried-about-water-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-148625-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सांथा ब्लाॅक में वाटर कूलर नहीं पानी के लिए परेशान होते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सांथा ब्लाॅक में वाटर कूलर नहीं पानी के लिए परेशान होते हैं लोग
विज्ञापन
सांथा। ब्लाॅक मुख्यालय पर शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए लगाया गया आरओ वाटर कूलर शोपीस बनकर रह गया। खराब पड़े वाटर कूलर के चलते ब्लाॅक के अधिकारी-कर्मचारी व फरियादी गर्मी में पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।
वर्तमान स्थिति यह है कि पिछले वर्ष ब्लॉक कार्यालय तथा सभागार की मरम्मत कार्य कराते समय इसे हटा दिया गया था, इसके बाद अब तक लगाया नहीं गया है। सांथा ब्लाॅक मुख्यालय पर वर्ष 2018-19 में सांसद निधि से लगभग छह लाख रुपये से पांच सौ लीटर की क्षमता का वाटर कूलर लगाया गया। कुछ महीनों तक इसका लाभ लोगों को मिला। बाद में देखरेख के अभाव में यह वाटर कूलर खराब हो गया। ऐसे में ब्लाॅक पर आने जाने वाले जरूरतमंदों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
इस बीच ब्लाॅक कार्यालय तथा सभागार के मरम्मत कार्य के लिए वाटर कूलर को यहां से हटा दिया गया, लेकिन अभी तक इसे दोबारा लगाया नहीं गया। संवाद