फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There are no security arrangements at the railway station, passengers are not being checked

Sant Kabir Nagar News: रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं, यात्रियों की नहीं हो रही जांच

Thu, 18 Apr 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
There are no security arrangements at the railway station, passengers are not being checked
- प्रवेश द्वार पर नहीं दिखाई देते हैं सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन ने जिले की सीमाओं पर हर आने-जाने वाले वाहन व लोगों की जांच के लिए 27 टीमें बनाई हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन पर जांच के लिए सुरक्षा के इंतजाम ठप हैं। यहां यात्रियों की कोई जांच नहीं हो रही है। यहां यात्री बेरोकटोक आ-जा रहे हैं।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर प्रवेश के लिए बने द्वार पर कोई जांच नहीं होती है। साथ ही टिकट काउंटर की तरफ से आने वाले रास्ते पर भी जांच की व्यवस्था नहीं है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी लगे और उसकी निगरानी की जाती है। लेकिन ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यात्री ट्रेन से उतरते हैं और स्टेशन से बाहर निकल जाते हैं।
विज्ञापन


अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों की कोई जांच नहीं
रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट लेकर आने वाले यात्रियों की भी कोई जांच नहीं होती है। यात्री अनारक्षित टिकट लेकर सीधे प्लेटफाॅर्म पर पहुंचते हैं। यहां न तो आरपीएफ होती है और न ही कोई अन्य जांच के लिए मौजूद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नंबर प्लेटफाॅर्म से बेरोकटोक आते हैं लोग
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफाॅर्म से यात्री बेरोकटोक आते-जाते हैं। इस प्लेटफाॅर्म से लोग उतर जाते हैं और बाहर निकल लेते हैं। इनकी जांच की कोई व्यवस्था नहीं है।

समय-समय पर जांच होती है। सीसीटीवी से निगरानी की जाती है। जो लोग संदिग्ध दिखते हैं उनकी जांच की जाती है। वैसे अब जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।
- शनि कुमार शर्मा, आरपीएफ चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed