{"_id":"5758648a4f1c1b6e409c5326","slug":"there-are-minor-cleaning-pool","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग कर रहे पोखरे की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग कर रहे पोखरे की सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बच्चों से मनरेगा के अंतर्गत काम कराया जा रहा है।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन का साफ निर्देश है मनरेगा के कार्यों में नाबालिगों से मजदूरी कार्य नही कराया जायेगा। इस कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, बावजूद इसके बखिरा कस्बे के एक पोखरे में जिम्मेदारों द्वारा बच्चों से मनरेगा के अंतर्गत काम कराया जा रहा है, जबकि शासन सर्व शिक्षा अभियान में बच्चों की शिक्षा पर पूरा जोर दे रही है। शासन की इस योजना का जिम्मेदारों द्वारा बच्चों को मनरेगा में कार्य कराकर बने कानून का मखौल उड़ाया जा रहा है।
राजेश गुप्त, प्रदीप वर्मा, रामशंकर, सुरेश, संतोष ने कहा कि खलीलाबाद-बखिरा मार्ग पर बखिरा पुलिस चौकी के निकट एक पुराने पोखरे की सफाई का काम कई दिनों से कराया जा रहा है। वर्षों से इस पोखरे में आसपास के लोगों द्वारा गंदगी और कूड़ा जमा किया जा रहा था। नरकट से पोखरा पूरी तरह से ढक गया था। इसकी सफाई के लिए अनेक बार आया बजट संबंधितों द्वारा बंदरबाट कर लिया गया। पोखरे की सफाईं का कार्य कई दिनों से कराया जा रहा है, किन्तु इसकी सफाई के लिए पोखरे में नाबालिग बच्चों से भी काम कराया जा रहा है, जबकि बच्चों से काम कराना जुर्म है। लोगों का कहना है धन का बंदरबाट करने के लिए बालिगों के साथ ही नाबालिग बच्चों को भी इसमें शामिल किया गया है। इस बाबत बीडीओ अजय कुमार यादव ने कहा एक सप्ताह पूर्व शिकायत मिलने पर बखिरा के इस पोखरे का काम बंद करने का आदेश संबंधित को दे दिया गया था, बावजूद इसके यदि काम जारी है, तो आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में जांचोपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।