फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There are many claims of the system, consumers are troubled due to power cuts

Sant Kabir Nagar News: व्यवस्था के दावे तमाम, बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Tue, 22 Apr 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 22 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
There are many claims of the system, consumers are troubled due to power cuts
शहर में मोबाइल ट्रांसफार्मर के जरिए दी जा रही बिजली सप्लाई
संतकबीरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह पांच बजे बिजली कट जा रही है। यही हाल शहर का भी है। दिन में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या आ रही है, जिससे बिजली गुल हो जा रही है। वहीं बिजली आपूर्ति सुधार के कार्य हो रहे हैं, वह भी पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

अप्रैल के महीने में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो सुबह पांच बजे बिजली गुल हो जा रही है और 10 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है। इसके कारण लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब 11 बजे बिजली फिर गुल हो रही है तो फिर शाम को पांच बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति शुरू होती है। इस दौरान पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं। शहर की स्थिति यह है कि अभी बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कराए जा रहे कार्य पूर्ण नहीं हो पाएं हैं। साथ ही बार-बार बिजली की ट्रिपिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के विद्युत उपभोक्ता प्रेमचंद्र, उमेश कुमार आदि ने कहा कि गर्मी के साथ ही बिजली समस्या बढ़ गई है। मुखलिसपुर तिराहे पर तो गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई, ऐसे में यहां मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed