फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   theft in two houses in one night

शहर में एक ही रात दो भाइयों के घर चोरी

Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
theft in two houses in one night
शहर में एक ही रात दो भाइयों के घर चोरी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मंगलवार की रात शहर के मटिहना मोहल्ले में दो भाइयों के खाली मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी हो गई। दोनों के घर से चार लाख रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य सामान उठा ले जाने का दावा किया गया है। बुधवार को पुलिस ने मामले की जांच की।

धनघटा क्षेत्र के रामपुर छितौनी गांव निवासी अजय कुमार सिंह और उनके छोटे भाई इंद्रजीत सिंह करीब चार वर्ष पूर्व शहर के मटिहना मोहल्ले में आंबेडकर पार्क के बगल में अलग-अलग घर बनवाए हैं। अजय सिंह एचडीएफसी बैंक की शाखा बस्ती में सीनियर सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनके छोटे भाई इंद्रजीत सिंह प्राइवेट डिग्री कॉलेज में अध्यापन करते है। अजय सिंह ने बताया कि उनके गांव रामपुर छितौनी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति मंगलवार को थी। उनका और छोटे भाई का परिवार घर में ताला बंद करके गांव चला गया। रात में ही चोर उनके और भाई के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर उनके घर से सोने का हार, सोने की चूड़ियां, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, टप्स, पायल, पॉजेब, टैबलेट, गैस चूल्हा, मिक्सर व 49,000 रुपये उठा ले गए। जबकि छोटे भाई के घर से सोने का झाला, टप्स और 20,000 रुपये व घरेलू सामान चुरा ले गए। बुधवार को पड़ोसियों ने दरवाजे का ताला टूटा देख कर सूचना दी। चोर दोनों भाइयों के घर से करीब चार लाख कीमत के जेवरात व अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मामले का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed