फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Karwa Chauth: Shopping continued until late evening

करवाचौथ : देर शाम तक होती रही खरीदारी

Thu, 29 Oct 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Shopping continued until late evening
करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी करती महिलाएं-संवाद
संतकबीरनगर। करवाचौथ बृहस्पतिवार को है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में बुधवार की देर शाम तक महिलाएं खरीदारी में जुटी रहीं। साड़ी, कपड़े और शृंगार के सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ रही।
विज्ञापन

दुकानों पर भी करवाचौथ से जुड़ी चीजों की मांग बढ़ गई है। पर्व बृहस्पतिवार को होने के कारण बाजारों में खरीदारी का सिलसिला शाम तक चलता रहा। महिलाएं कपड़ों की दुकानों पर नई डिजाइन की साड़ियां और अन्य परिधान पसंद कर रही थीं। गोला बाजार, आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा आदि जगहों पर दुकानों में भीड़ रही।
विज्ञापन

कपड़े की दुकानों पर जयपुरी, फैंसी, कढ़ाई, बनारसी, चंदेरी, प्योर, लांचा, सूट कुर्ती सहित विभिन्न प्रकार के परिधानों की बिक्री हुई। पर्व पर आकर्षक दिखने के लिए महिलाएं शृंगार के सामान की खरीदारी कर रही हैं। महिलाएं अपनी पसंद की साड़ी निर्धारित मूल्य के अनुसार आसानी से खरीद रही हैं। कॉस्मेटिक दुकानदार दिनेश ने बताया कि करवाचौथ को लेकर दुकान पर महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। महिलाओं ने नेल पॉलिश, चूड़ी, बिंदी आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन सामग्री की दुकानों पर भी रौनक दिखने लगी है। वहीं करवा आदि बेचने वाले गोलू ने बताया कि महिलाएं पसंद के करवा खरीद रही हैं। करवा हर आकार में उपलब्ध है। देर शाम तक बाजारों में रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed