फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   theft in ex pradhan's home

पूर्व प्रधान के घर चोरी

Sun, 25 Aug 2019 09:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
theft in ex pradhan's home
पूर्व प्रधान के घर से जेवरात समेत दो लाख की चोरी
विज्ञापन

- शनिवार की रात चोरों ने घटना को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। दुधारा थाना के पुलिस चौकी बाघनगर के महुआरी गांव में शनिवार की रात चोरों ने पूर्व प्रधान का घर खंगाला। घर के चैनल गेट के रास्ते घुसे चोरों ने 20 हजार नकदी समेत लगभग दो लाख के जेवर, कपड़ा आदि सामान उठा ले गए। परिजनों ने पुलिस को लिखित सूचना दे दी है। डायल 100 की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच भी की।

महुआरी निवासी पूर्व प्रधान रामरती देवी पत्नी बालेदीन की विवाहित बेटी अनीता अपने पति के साथ अपनी ससुराल से शनिवार की शाम मायके आई हुई है। शनिवार की रात भोजन करके आपस में बातचीत कर रात में लगभग एक बजे सो गए। बेटी अनीता ने बीस हजार नकदी के अलावा सभी शरीर पर पहने जेवर निकाल पर्स के अंदर रखा और उसे बैग में रख दी। शनिवार की रात चोरों ने घर का चैनल गेट खोलकर घर के भीतर घुस गए और कमरे की कुंडी तोड़कर कमरे में आ गए। कमरे में रखा दोनों बैग मकान के छत पर ले गए और उसमें रखा पर्स निकाल ले गए। बैग से साड़ी व अन्य कपड़ा भी ले गए। पूर्व प्रधान के मुताबिक चोरों ने बेटी के पर्स में रखा 20 हजार नकद, सोने का लाकेट समेत चेन, झाला, नथुनी, अंगूठी, पायल सब उठा ले गए। पीड़िता ने दुधारा थाने पर तहरीर दी है। पुलिस चौकी प्रभारी बाघनगर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed