{"_id":"654fd0bd9e4f76e2b10bf654","slug":"theft-in-businessmans-house-thieves-locked-the-room-from-outside-and-ran-away-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5442-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: व्यापारी के घर चोरी, बाहर से कमरा बंद कर भाग गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: व्यापारी के घर चोरी, बाहर से कमरा बंद कर भाग गए चोर
Sun, 12 Nov 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गांधी नगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर के चैनल में लगे ताला को तोड़कर कमरे में रखा पौने तीन लाख रुपये चुरा ले गए। जाते समय चोर कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी। सुबह जब गृहस्वामी उठे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह से दरवाजा खुलवाए तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की।
गांधी नगर निवासी सुनील कुमार अग्रहरि ने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे वह लोग घर का मुख्य चैनल बंद कर कमरे में सोने चले गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं किया था। रात में चैनल पर लगे ताले को चोर तोड़कर घर में घुसे और कमरे में बैग में रखा 2,65,000 रुपये निकाल लिए। इसके साथ ही हैंगर में टंगे पैंट से 15 हजार रुपये निकाल लिए। वह खाद-बीज के साथ ही अन्य व्यापार करते हैं। बैंक बंद होने की वजह से रकम घर पर ही रखी थी। इसके साथ ही चोर ने जाते समय कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी। सुबह जब वह लोग उठे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। जिसके बाद फोन कर बगल से भाई को बुलाया तो दरवाजा खुला।
इस मामले में कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ दीपांशी राठौर, कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि नकदी चोरी की घटना हुई है। इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही इसका अनावरण किया जाएगा।