{"_id":"5da20d978ebc3e017941fe5d","slug":"theft-bike-part-found-in-kabad-shop-khalilabad-news-gkp325223577","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ की दुकान से चोरी की बाइक के कटे हुए सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ की दुकान से चोरी की बाइक के कटे हुए सामान बरामद
विज्ञापन

- महुली पुलिस ने मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। महुली पुलिस ने शनिवार को धनघटा थाना क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारा। पुलिस के हाथ चोरी की बाइक के कटे हुए सामान लगे। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अभी इस प्रकरण में कुछ भी बताने से कतरा रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र में स्थित एक चर्चित कबाड़ की दुकान पर चोरी के वाहनों को खपत करने की सूचनाएं पुलिस को लगातार मिल रही थी। शनिवार को महुली पुलिस को सूचना मिली की महुली थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक बाइक को उक्त कबाड़ की दुकान पर काटा जा रहा है। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए कबाड़ी की दुकान पर छापा मारा। जहां से दुकान में काटी जा रही चोरी की बाइक की चेचिस और टंकी बरामद हुआ। एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिए जाने की सूचना है। बताया जाता है कि उक्त कबाड़ की दुकान से पहले भी चोरी की बैट्री पुलिस बरामद कर चुकी है। मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। दुकान पर छापा मारने से संबंधित जानकारी के लिए जब एसओ प्रदीप कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कुछ बताने से इन्कार कर दिया।