फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The wheel of development will move forward

Sant Kabir Nagar News: रिक्त पदों पर तैनाती से विकास का पहिया बढ़ेगा आगे

Sat, 25 Feb 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 25 Feb 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
The wheel of development will move forward
सजंय कुमार नायक नवागत पीडी ।
नवागत पीडी और डीसी मनरेगा ने कार्यभार संभाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवागत डीआरडीए के परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक और उपायुक्त श्रम एवं रोजगार डॉ. प्रभात द्विवेदी ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। रिक्त चल रहे दोनों पदों पर तैनाती होने से जिले में विकास का पहिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।
नवागत पीडी संजय कुमार नायक मऊ जिले के रहने हैं। वह 2004 बैच के पीडीएस हैं। देवरिया, सिद्धार्थनगर में बीडीओ के पद पर रह चुके हैं। संभल में बीडीओ पद पर तैनात थे, वहीं प्रमोशन हुआ और शासन ने उनकी तैनाती जिले में पीडी के पद कर दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पूरी पारदर्शिता होगी। पात्र लाभार्थियों को आवास दिया जाएगा। अपात्रों को आवास देने की जानकारी होने पर जांच होगी। आवास के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत मिली तो जांच कराएंगे। संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

नवागत डीसी मनरेगा डॉ. प्रभात द्विवेदी मिर्जापुर जिले के रहने वालें। वह 2012 बैंच के पीडीएस हैं। पूर्व में वह सोनभद्र, अमेठी में बीडीओ के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके पूर्व वह बांदा में बीडीओ थे, वहीं पर प्रमोशन हुआ और शासन ने उनकी तैनाती जिले में डीसी मनरेगा के पद पर किया। उनका कहना है कि प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर विशेष जोर रहेगा। जल संचयन और पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष कार्य होगा। मनरेगा में जो योजनाएं लंबित हैं, उन्हें पूर्ण कराएंगे।

सजंय कुमार नायक नवागत पीडी ।

सजंय कुमार नायक नवागत पीडी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed